हिंदी विभाग के सभी पाठकों को नमस्कार | आज हम पत्र लेखन का एक उदाहरण प्रस्तुत करने जा रहे हैं | इस उदाहरण द्वारा पत्र लेखन का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी | बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र।
पत्र लेखन उदाहरण
नोट – यह पत्र सुनीता , कक्षा 11 , दिल्ली से “हिंदी विभाग” के लिए लिखा है। यह पत्र केवल एक व्यक्ति के शब्दों में लिखा गया है अतः परीक्षा में अपने शब्दों में लिखे।यह पत्र सांकेतिक समझे।
प्रश्न – अपने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था का विवरण देते हुए उससे निपटने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखिए।
सेवा में
पुलिस आयुक्त
पूर्वी दिल्ली 11001
विषय :- विगड़ती कानून व्यवस्ता की और ध्यान दिलाते हुए उसमें सुधार हेतु पत्र।
महोदय
सविनय निवेदन यह है कि मैं कृष्णा नगर कि निवासी हूं। यहां मैं 15 वर्ष से निरंतर रह रही हूं , हमें आज तक यहां आज तक किसी कानूनी व्यवस्था को लेकर कोई चिंता व विरोध नहीं था। अभी कुछ समय से यहां के क्षेत्र में , बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व घूमने लगे हैं। यह असमाजिक लोग आपस में गाली – गलौज करते , महिलाओं के साथ छेड़ – छाड़ व छीन – झपट की घटना को अंजाम देने को आतुर रहते हैं।
यह लोग बिना किसी कारण राहगीरों को रोककर उनसे मारपीट करते और सामान छीन कर फरार हो जाते। इतना ही नहीं इन लोगों ने आने – जाने वाली पटरियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। शाम होते ही यह लोग जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं , और अपशब्द का प्रयोग करते हुए गाली – गलौज करते रहते हैं। जिसके कारण शाम होते ही कोई महिला सड़क पर निर्भीक रूप से निकल भी नहीं सकती।
अतः श्रीमान से निवेदन करती हूं कि इस बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की ओर ध्यान देकर यथाशीघ्र इस समस्या से हम सभी को निजात दिलाएं।
धन्यवाद
प्रार्थी
सुनीता
पता कृष्णा नगर दिल्ली
हिंदी का पेपर कैसे हल करें | How to solve hindi question paper of class 11
कक्षा दसवीं बोर्ड्स प्रश्न पत्र हल सहित | How to solve class 10 boards hindi paper
यह भी पढ़ें
सम्पूर्ण संज्ञा अंग भेद उदहारण
हिंदी काव्य ,रस ,गद्य और पद्य साहित्य का परिचय।
शब्द शक्ति , हिंदी व्याकरण।Shabd shakti
छन्द विवेचन – गीत ,यति ,तुक ,मात्रा ,दोहा ,सोरठा ,चौपाई ,कुंडलियां ,छप्पय ,सवैया ,आदि
हिंदी व्याकरण , छंद ,बिम्ब ,प्रतीक।
पद परिचय।पद क्या होता है? पद परिचय कुछ उदाहरण।
The letter writing example written here is according to cbse rule. However it is written by individual. So it is a clear cut disclaimer that dont go with this pattern if you are not sure. Because this is given here is just or example.
कृपया अपने सुझावों को लिखिए | हम आपके मार्गदर्शन के अभिलाषी है |
I want to thank you for writing these examples of letters in Hindi. All these letters are very helpful