पत्र लेखन – बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र।Patra lekhan

हिंदी विभाग के सभी पाठकों को नमस्कार  आज के लेख में पत्र लेखन का एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस उदाहरण द्वारा पत्र लेखन का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी। बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र।

पत्र लेखन उदाहरण

नोट – यह पत्र सुनीता, कक्षा 11, दिल्ली से  “हिंदी विभाग” के लिए लिखा है। यह पत्र केवल एक व्यक्ति के शब्दों में लिखा गया है अतः परीक्षा में अपने शब्दों में लिखे।इस पत्र को सांकेतिक रूप ही समझे।

1 प्रश्न – अपने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था का विवरण देते हुए उससे निपटने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखिए।

सेवा में

पुलिस आयुक्त

पूर्वी दिल्ली 11001

विषय :-  विगड़ती कानून व्यवस्ता की और ध्यान दिलाते हुए उसमें सुधार हेतु पत्र।

महोदय

सविनय निवेदन यह है कि मैं कृष्णा नगर कि निवासी हूं। यहां मैं 15 वर्ष से निरंतर रह रही हूं, हमें आज तक यहां आज तक किसी कानूनी व्यवस्था को लेकर कोई चिंता व विरोध नहीं था। अभी कुछ समय से यहां के क्षेत्र में, बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व घूमने लगे हैं। यह असमाजिक लोग आपस में गाली-गलौज करते, महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ व छीन-झपट की घटना को अंजाम देने को आतुर रहते हैं।

यह लोग बिना किसी कारण राहगीरों को रोककर उनसे मारपीट करते और सामान छीन कर फरार हो जाते। इतना ही नहीं इन लोगों ने आने-जाने वाली पटरियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। शाम होते ही यह लोग जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं, और अपशब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते रहते हैं। जिसके कारण शाम होते ही कोई महिला सड़क पर निर्भीक रूप से निकल भी नहीं सकती।

अतः श्रीमान से निवेदन करती हूं कि इस बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की ओर ध्यान देकर यथाशीघ्र इस समस्या से हम सभी को निजात दिलाएं।

धन्यवाद

प्रार्थी

सुनीता

पता कृष्णा नगर दिल्ली

सम्पूर्ण संज्ञा अंग भेद उदहारण

सर्वनाम की संपूर्ण जानकारी

2 प्रश्न- अपनी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखें।

दिनांक 24 मार्च 2020

सेवा में

पुलिस आयुक्त

दिल्ली सचिवालय

नई दिल्ली 110001

विषय- निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाते हुए समाधान हेतु पत्र।

महोदय

जैसा कि आप जानते हैं भारत सर्व धर्म को मानता है, यहां सभी धर्म अपने धार्मिक आयोजन करते हैं व कर सकते हैं। इसी संदर्भ में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। पिछले कई वर्षों से मोहर्रम के त्यौहार पर असामाजिक तत्व गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणियां करते है। इस दौरान सामाजिक माहौल खराब होता है, बात दो समुदाय के आपस में टकराने तक पहुंच जाती है।

श्रीमान यह घटना एक-दो बार की नहीं है, निरंतर कई वर्षों से ऐसा होता आ रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोग डर और भय के माहौल में रहने को विवश होते हैं।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे आपसी सौहार्द बना रहे तथा धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

धन्यवाद

आपका विश्वासी

राहुल

मोती बाग दिल्ली 110007

हिंदी का पेपर कैसे हल करें | How to solve hindi question paper of class 11

कक्षा दसवीं बोर्ड्स प्रश्न पत्र हल सहित | How to solve class 10 boards hindi paper

यह भी पढ़ें-

टेलीविजन की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए | Importance of television in hindi

नदी तथा जल संरक्षण पर निबंध | River protection

पर्यावरण की रक्षा निबंध – Global warming

दशहरा निबंध

हिंदी का महत्व – Hindi ka mahatva

मोबाइल फ़ोन पर निबंध | Essay on Mobile phone in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध एवं सम्पूर्ण ज्ञान

राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध

वृक्षारोपण पर निबंध

कारगिल विजय दिवस

बाल दिवस पर निबंध

हिंदी दिवस पर निबंध एवं पूरी जानकारी

बिहार दिवस की पूरी जानकारी एवं विस्तार में निबंध

विजय दिवस पर निबंध

गोवर्धन पूजा पर निबंध ( त्यौहार का संपूर्ण ज्ञान )

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस निबंध ( Women’s day in hindi )

The letter writing example written here is according to cbse rule. However it is written by individual. So it is a clear cut disclaimer that dont go with this pattern if you are not sure. Because this is given here is just or example.

facebook page hindi vibhag

YouTUBE

निष्कर्ष

उपरोक्त पत्र का अध्ययन कर आप समझ गए होंगे कि किस प्रारूप में पुलिस आयुक्त को अपनी समस्या लिखनी है। इसी प्रारूप का प्रयोग कर आप अपनी समस्या को लिख सकते हैं। उपरोक्त पत्र केवल सांकेतिक रूप से है, आपको समझाने के लिए। आप पुलिस आयुक्त का पता आदि अपने अनुसार लिखेंगे। जहां आपके पुलिस आयुक्त रहते हैं। आशा है उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें।

Sharing is caring

1 thought on “पत्र लेखन – बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र।Patra lekhan”

  1. I want to thank you for writing these examples of letters in Hindi. All these letters are very helpful

    Reply

Leave a Comment