व्याकरण भाग कक्षा 10 | मिश्र वाक्य।संयुक्त वाक्य। वाक्य परिवर्तन।

पद परिचय मिश्र वाक्य

प्रश्न 1 (क ) सुबह हुई और मंदिर की घंटी बजने लगी ( वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलिए।
उत्तर – जैसे ही सुबह हुई मंदिर की घंटी बजने लगी।

( ख )प्रश्न निम्नलिखित वाक्यों में रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए।
१ वर्मा जी की पुत्री ने कहा कि मैं खिलाड़ी बनना चाहती हूं।
उत्तर – मिश्र वाक्य।

२ आशिमा उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है लेकिन उसके माता-पिता स्वीकृति नहीं देते।
उत्तर – संयुक्त वाक्य।

प्रश्न 2 निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए।

(क) घायल , बिस्तर से उठ नहीं सकता। ( भाववाच्य में )
उत्तर – घायल के द्वारा बिस्तर से उठा नहीं जा सकता।

( ख ) गर्मियों में छत पर सोया जाता है। ( कृत वाच्य में)
उत्तर – गर्मियों में छत पर सोते हैं।

( ग ) गीता कविताएं लिखती है। (कर्मवाच्य में)
उत्तर गीता द्वारा कविताएं लिखी जाती है।

( घ ) आज हम लोगों द्वारा फल खाए जाएंगे। ( कृत वाच्य में)
उत्तर – आज हम लोग फल खाएंगे।

प्रश्न 3 निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित का पद परिचय दीजिए – पद परिचय मिश्र वाक्य

( क ) सचिन ‘ दसवीं ‘ कक्षा में पढ़ता है।
उत्तर दसवीं – विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग , एकवचन ,अधिकरण कारक।

( ख ) ‘परिश्रम’ के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती
उत्तर परिश्रम – भाववाचक संज्ञा , पुलिंग , एकवचन , करण कारक।

( ग ) दरवाजे पर ‘कोई’ खडा है।
उत्तर कोई – अनिश्चयवाचक सर्वनाम , पुलिंग , एकवचन।

( घ ) मेरी कक्षा में ‘कुछ’ छात्र शरारती हैं।
उत्तर कुछ – अनिश्चित संख्या विशेषण , पुल्लिंग , बहुवचन।

प्रश्न 4 निर्देशानुसार उत्तर दीजिए

( क ) पक्षी बाग में ‘सुबह-सुबह’ चहचहाते हैं ( रेखांकित में क्रिया विशेषण का भेद बताइए)

उत्तर – कालवाचक क्रिया विशेषण।

( ख ) हमें प्रतिदिन विद्यालय जाना चाहिए। ( क्रिया विशेषण छांटकर लिखिए)
उत्तर प्रतिदिन।

( ग ) धोबी कपड़े धोता है। ( क्रियापद छांटकर भेद लिखिए)
उत्तर धोता है – सकर्मक क्रिया।

( घ ) कर्मों का फल भोगना ‘पड़ता’ है। ( रेखांकित में क्रिया का भेद बताइए)
उत्तर सहायक क्रिया।

 

यह पोस्ट भी पढ़े

Abhivyakti aur madhyam for class 11 and 12

हिंदी व्याकरण की संपूर्ण जानकारी

Hindi barakhadi written, images and chart – हिंदी बारहखड़ी

सम्पूर्ण अलंकार

सम्पूर्ण संज्ञा 

सर्वनाम और उसके भेद

अव्यय के भेद परिभाषा उदहारण 

संधि विच्छेद 

समास की पूरी जानकारी 

रस। प्रकार ,भेद ,उदहारण

पद परिचय

स्वर और व्यंजन की परिभाषा

संपूर्ण पर्यायवाची शब्द

विलोम शब्द

हिंदी वर्णमाला

हिंदी काव्य ,रस ,गद्य और पद्य साहित्य का परिचय।

शब्द शक्ति , हिंदी व्याकरण।Shabd shakti

छन्द विवेचन – गीत ,यति ,तुक ,मात्रा ,दोहा ,सोरठा ,चौपाई ,कुंडलियां ,छप्पय ,सवैया ,आदि

Hindi alphabets, Vowels and consonants with examples

हिंदी व्याकरण , छंद ,बिम्ब ,प्रतीक।

शब्द और पद में अंतर

अक्षर की विशेषता

भाषा स्वरूप तथा प्रकार

बलाघात के प्रकार उदहारण परिभाषा आदि

अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसको ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाएं  |

व्हाट्सप्प और फेसबुक के माध्यम से शेयर करें |

और हमारा एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड जरूर करें

कृपया अपने सुझावों को लिखिए हम आपके मार्गदर्शन के अभिलाषी है 

facebook page hindi vibhag

YouTUBE

Sharing is caring

2 thoughts on “व्याकरण भाग कक्षा 10 | मिश्र वाक्य।संयुक्त वाक्य। वाक्य परिवर्तन।”

Leave a Comment