Fruits name in Hindi and English. फलों के नाम हिंदी में

In this article, you will learn Fruits name in Hindi and English with pictures. video, information, and importance about them. Every fruit has its own nutritional value and importance.

फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पढ़े।

Fruits name in Hindi and English

1 Apple – सेब

सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी है। माना जाता है कि प्रतिदिन एक सेब खाने वाला व्यक्ति कभी डॉक्टर के पास नहीं जाता। यह पहाड़ी क्षेत्रों में तथा ठंडी जगहों पर उगाया जाने वाला फल है।

2 Acia berry – काला जामुन

जामुन में औषधीय गुण है माना जाता है ,  की जड़ से लेकर फल तक सभी में औषधीय गुण विद्यमान है। यह फल गर्मियों में मुख्य रूप से उपलब्ध रहता है।

3 Apricot – खूबानी जर्दालु

खुमानी मानव शरीर में रक्त की कमी को दूर करता है और कई प्रकार की प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। यह मानव शरीर के लिए हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता रखता है।

4 Avocado butterfruit – माखन फल

5 Almond – बादाम – माना जाता है बादाम शरीर और मस्तिष्क के लिए बेहद ही पौष्टिकता से परिपूर्ण होता है। इसके नित्य निरंतर सेवन करने से मस्तिष्क में यादाश्त की क्षमता मजबूत होती है। शरीर की मजबूती के लिए भी इसका सेवन दूध के साथ किया जाता है।

6 Banana – केला

केला का नियमित प्रयोग करने से पाचन शक्ति मजबूत रहती है , तथा शरीर के विकास में यह अहम भूमिका निभाती है।  इसमें कई प्रकार के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है।

7 Black Currant – फालसेब

फालसे – गर्मी का फल है इसको खाने से विटामिन सी , विटामिन ए तथा अन्य प्रकार के तत्व शरीर को मिलते हैं। इसमें गुणकारी शक्तियों की उपलब्धता रहती है।

8 Blackberry– जामुन

9 Blueberry– नीलबदरी

10 Cherry – ग्लास मेवा

चेरी – को विशेष रूप से सीधे तौर पर भी खाया जाता है , किंतु इसको ब्रेड में तथा फल के शरबत / शेक में मिलाकर खाने से और अधिक स्वाद की अनुभूति होती है। यह फल बाजार में प्रत्येक मौसम में उपलब्ध रहता है।

Falon ke naam hindi aur angreji dono bhashaon me

11 Cloudberry – क्लाउड बेरी

12 Coconut– नारियल

नारियल एक ऐसा फल है जिसे खाया और पिया जाता है। इसके पानी में लवण तथा खनिज की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। यह पाचन शक्ति में तो लाभकारी है ही , इसका तेल भी कई गुणों से परिपूर्ण है। नारियल से प्राप्त तेल भोजन के लिए तथा बालों में लगाने के लिए प्रयोग में लिया जाता है।  इसका प्रत्येक भाग मानव शरीर के लिए लाभकारी है।

13 Cranberry – क्रेनबेरी

14 Custard apple– शरीफा, सीताफल

15 Cashew apple – काजू फल

16 Date– खजूर

खजूर – रेगिस्तान जैसे इलाकों में पाया जाने वाला एक प्रसिद्ध फल है इसका प्रयोग कई प्रकार से लिया जाता है यह औषधि के तौर पर भी लोगों को दिया जाता है सर्दी जुखाम या फिर बालक को बार-बार पेशाब आने आदि समस्याओं में भी इसको प्रयोग में लाया जाता है।

17 Damson – झरबेरी

18 Dragonfruit – ड्रेगन फल

19 Elderberry – एल्डरबेरी

20 Fig – अंजीर

अंजीर की मुख्य रूप से गिनती सूखे फल अर्थात मेवे के रूप में की जाती है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं , यही कारण है कि बाजार में यह ऊंचे दामों में बिकते हैं। सुबह – शाम दो-दो पीस अंजीर के सेवन से व्यक्ति के शरीर से कमजोरी दूर होती है , तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

21 Feijoa – फेजाओ

फलों की जानकारी उनके गुणों के साथ पढ़ें

22 Gooseberry– आँवला

आंवला की गिनती औषधि के रूप में की जाती है , इसमें पाया जाने वाला तत्व विटामिन ए , विटामिन सी , विटामिन डी , विटामिन इ  तथा अन्य कई प्रकार के गुण इसमें पाए जाते हैं , जो मानव शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने , बालों की मजबूती तथा आंखों की रोशनी बढ़ाने की शक्ति रखता है। यह दिमाग की मजबूती के लिए भी बेहद गुणकारी है। इसके गुणों को देखते हुए आज बाजार में इसका शरबत भी उपलब्ध है।

23 Goji berry – गोजी बेर

24 Grapes – अंगूर्

अंगूर फलों में एक पसंदीदा फल है , यह सर्दियों के मौसम में मुख्य रूप से बाजार में उपलब्ध रहता है। इसमें उपलब्ध गुण जो वैज्ञानिक तौर पर सिद्ध है कि यह मानव शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें विटामिन सी और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यह शरीर के विकास में लाभकारी है।

25 Grewia asiatica – फालसा

26 Guava– अमरूद्

अमरुद भारत में प्रसिद्ध फल है , यह मैदानी भागों में अधिक उपजने वाला तथा गुणकारी फल है। यह पेट के रोगों तथा अनेक प्रकार की बीमारियों के रोकथाम के लिए लाभकारी है बुखार में भी इसका सेवन औषधि के रूप में किया जाता है।

Worksheet of Fruits name in hindi

27 Honeyberry – हनी बेरी

28 Huckleberry – हुकलेबरी

29 Jackfruit– कटहल

कटहल पूर्वी भारत में लोग बेहद ही पसंद करते हैं , इसका सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और पक जाने के बाद यह फल के रूप में भी खाया जाता है। यह फल अपने आप में विशेष है , इसमें शरीर के लिए कई सारे तत्व पाए जाते हैं। कटहल मांसाहारी भोजन ना करने वालों के लिए एक चुनाव है।

30 Jicama fruit – जीका फल

31 Jujube – बेर

बेर मुख्य रूप से सर्दियों के आखरी मौसम में बाजार में उपलब्ध होते हैं। यह पाचन शक्ति के लिए गुणकारी फल है , इसमें पाया जाने वाला तत्व कब्ज को दूर करने की क्षमता रखता है।

32 Jabuticaba – जबुतिका

33 Kiwi – कीवी

कीवी मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए इसका सेवन कराया जाता है।  प्लेटलेट्स मानव शरीर के लिए जीवन शक्ति है इसकी संख्या कम होने पर व्यक्ति की मृत्यु तक संभव है।

34 Kadamb fruit – कदम्ब फल

35 Kiwano – किवानो

36 Lemon, Lime– नींबू

नींबू में विटामिन सी और ए की मात्रा बहुतायत संख्या में पाया जाता है। इसका सेवन दस्त लगने तथा गर्मी से बचने के लिए किया जाता है यह बुखार जैसे रोगों में भी गुणकारी है इसका अचार भी बनाया जाता है।

37 Loquat – लोकाट

38 Lychee, Litchi – लीची

लीची गर्मियों का फल है , इसके सेवन से लू लगने की संभावना दूर हो जाती है। इसमें लवण शक्ति इतनी अधिक रहती है की यह शरीर में नमी बनाए रखता है जिसके कारण लू की समस्या नहीं आती , साथ ही पेट भी मजबूत रहता है।

Fruits name in Hindi with importance

39 Mango – आम

आम भारत में विशेष रुप से उगाया जाता है , यह भारत के मैदानी भागों में उगाया जाने वाला फल है। इसकी गिनती फल के राजा के रूप में होती है।  आम की हजारों प्रजातियां भारत में उगाई जाती है। यह गर्मी के मौसम में उगाया जाने वाला फल है , इसमें मानव शरीर के लिए लाभकारी तत्व पाए जाते हैं।

40 Mangosteen – मैंगोस्टीन

41 Makoy fruit – रसभरी

42 Malay apple – हरा जामुन

43 Monk fruit – साधु फल

44 Mimusops – खिरनी

45 Miracle fruit – चमत्कारी फल

46 Mulberry– शहतूत

शहतूत भी गर्मी का फल है यह खट्टा – मीठा स्वाद होने के कारण इसमें पाए जाने वाला तत्व शरीर में विटामिन सी ए की कमी को दूर करता है और रक्त के प्रवाह को पढ़ाता है।

47 Malta fruit – माल्टा

48 Musk-melon – खरबुजा

खरबूजा गर्मियों में उपलब्ध होता है , यह शरीर में नमी बनाए रखता है और उसे बचाने की क्षमता रखता है।  इसका सेवन शरबत के रूप में भी किया जाता है।

49 Nance – नैन्स

50 Orange – नारंगी, संतरा

संतरा सर्दियों के शुरुआत में बहुतायत मात्रा में बाजार में उपलब्ध रहता है , इसमें विटामिन सी , विटामिन ई , विटामिन डी आदि की मात्रा रहती है जो शरीर को अनेक प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखती है। यह पाचन शक्ति में भी गुणकारी है , यह त्वचा के रोगों से बचाने का कार्य भी करती है।

Fruits name in hindi from englsih words

51 Olive fruit – जैतून

52 Papaya – पपीता

पपीता की गिनती औषधीय फलों में की जाती है , इसका प्रयोग पेट रोग में विशेष रूप से गुणकारी है। यह त्वचा के गुणवत्ता में सुधार तथा चेहरे के कई प्रकार के रोगों के लिए यह प्रयोग में लाया जाता है।

53 Peach – आडू

54 Pear – नाशपाती

नाशपाती भारत में मिलने वाला फल है यह गर्मियों के मौसम में मुख्य रूप से पाया जाता है यह कब्ज को दूर कर पेट के मजबूती के लिए खाया जाता है।  तथा यह औषधि के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है।

फलों के नाम हिंदी में

55 Persimmon -तेन्दु फल

56 Pineapple – अनन्नास

57 Pineberry – पाईनंबरी

58 Pithecellobium dulce – जंगल जलेबी

59 Plum – बेर, आलूभुखारा

60 Palam fruit – ताड़ का फल

61 Passion fruit – कृष्णा फल

62 Pomegranate – अनार

अनार के लिए माना जाता है कि यह नए रक्त का निर्माण करता है , जिसके कारण शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है। सफेद खून के निर्माण में भी यह बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। इसके विषय में कहा जाता है – ‘ एक अनार सौ बीमार ‘ इससे इसके महत्व का पता चलता है।

63 Prickly pear – कांटेदार नाशपाती

64 Quince – श्रीफल

65 Red banana – लाल केला

66 Raisins – किसमिस

67 Rospberry – रसभरी

68 Satsuma  – सात्सुमा

69 Sapota, Naseberry – चीकू

70 Starfruit– करमल

71 Star apple – सितारा सेब

72 Salak – सलक

73 Strawberry – स्ट्रॉबेर्री

74 Surinam cherry – सूरीनाम चेरी

75 Sweet lime, Sweet orange– मौसमी

76 Shaddock – चकोतरा

77 Sugar cane – गन्ना

78 Sweet potato – शकरकंद

79 Soursop – लक्ष्मण फल

80 Tamarind – इमली

81 Tamarillo – तमारिलो

82 Ugli fruit – अगली फल

83 Water-chestnut – सिंघाड़ा

84 Water-melon– तरबूज

85 Wood apple – बेल

Read more articles

Months name in hindi with festivals

Name of week days in hindi

Human body parts name in hindi

Animals name in hindi and english

 

फलों का सेवन करना क्यों आवश्यक है?

आज के समय में कोई ऐसी खाद्य सामग्री नहीं रह गई है , जिसमें उसका वास्तविक गुण विद्यमान हो। आज अन्न – जल – वायु सभी में हानिकारक तत्व का समावेश है , जो मानव शरीर के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है।

सब्जियों तथा फसलों की पैदावार को बढ़ाने के लिए और समय से पूर्व उपज के लिए व्यक्ति अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग करता जा रहा है।  जिससे उसकी पैदावार मैं कुछ हद तक मुनाफा हो जाता है , किंतु यह मुनाफा दीर्घकालिक नहीं है। इस रसायनों के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है , और उस अन्न तथा सब्जी को खाने के बाद मानव का शरीर उन रसायनों के चपेट में आ जाता है।

जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में प्रभाव देखने को मिलता है , शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और व्यक्ति समय से पूर्व अथवा और कारण भी बीमार पड़ता रहता है।

इसलिए माना जाता है कि आज जो व्यक्ति फल तथा सूखे मेवे का प्रयोग अधिक मात्रा में तथा रोज करता है , वह इन सभी बीमारियों से काफी हद तक बच सकता है। भरपूर मात्रा में शरीर के लिए आवश्यक पोस्टिक तत्व फल तथा मेवे से प्राप्त कर सकता है।

Follow us here

We hope you loved this article on Fruit name in Hindi. You can follow us here

facebook page hindi vibhag

YouTUBE

Sharing is caring

4 thoughts on “Fruits name in Hindi and English. फलों के नाम हिंदी में”

  1. बहुत अच्छी जानकारी प्रस्तुत की है आपने. अपने घर में बच्चों को पढ़ाने के लिए बहुत ही लाभदायक पोस्ट लिखा है आपने, ऐसे ही अन्य विषय पर भी जरूर पोस्ट लिखें ताकि हमें और भी ज्यादा आसानी हो. आपकी वेबसाइट पर फलों के नाम के साथ साथ जानवरों के नाम भी लिखे हैं परंतु प्रयास करें कि और भी टॉपिक को अवश्य लिखें.

    Reply
  2. बहुत ही बढ़िया पोस्ट है। क्या मैं यहां और फलों के नाम जोड़ सकता हूं

    Reply
    • हां क्यों नहीं. आपको बस कमेंट में अपने उत्तर को लिख देना है

      Reply
  3. अन्य फलों के नाम भी जरूर यहां लिखने का प्रयास करें

    Reply

Leave a Comment