बुद्धिमान राजकुमार की कहानी Rajkumar ki kahani

राजकुमार की कहानी आपने दादी-नानी के किस्से-कहानियों में अवश्य ही सुने होंगे। जिसमें तिलिस्मी कहानी भी शामिल होगी। कुछ उसी प्रकार की कहानियां आज हम इस लेख में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो राजकुमार से संबंधित है। यह कहानी विशेष रूप से हमारे नन्हे पाठकों के लिए है। इस कहानी को हमने इस प्रकार से तैयार किया है ताकि हमारे नन्हे पाठकों का मनोरंजन हो सके। उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके, उनके पढ़ने की रुचि को हम जागृत कर सके और उन्हें सभ्य समाज में हम शामिल कर सके। वह एक सभ्य और शिक्षित समाज का निर्माण कर सकें इसी आशा के साथ कि आपको यह कहानी पसंद आए यह लेख आपको भेंट करते हैं।

राजकुमार की कहानी

हिंदी विभाग के नन्हे मेहमानों को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद। प्रस्तुत कहानी में आप राजकुमार से संबंधित कहानियां पढ़ेंगे जो आपके रुचि को और बढ़ाएगा तथा मनोरंजन भी करेगा। कहानी पढ़ने के उपरांत आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं आपको कहानियां कैसी लगी? ताकि हम आपके द्वारा दिए गए सुझाव पर कार्य कर सकें।

manavta ki kahani मानवता पर आधारित कहानिया

जादुई नगरी का रहस्य – Jadui Kahani

संतोषी राजकुमार की कहानी

राजा वीरेंद्र सिंह कि कई संताने थी, जिसमें सबसे छोटा राजकुमार संतोषी प्रवृत्ति का था। उसे किसी भी प्रकार का लोभ, स्वार्थ या व्यर्थ आशा नहीं थी। जितना मिल जाता उसी में संतोष किया करता था। महाराज जब भी बाजार जाते अपने राजकुमारों की मनपसंद चीजें लाया करते।

एक दिन जब महाराज बाजार जा रहे थे उन्होंने सभी राजकुमारों से उनके पसंद की चीजें जान ली। जब छोटे राजकुमार से पसंद पूछा गया तो वह कुछ भी लाने के लिए अपने पिता महाराज को बोल दिया।महाराज ने बाजार पहुंचकर सभी राजकुमारों के पसंद की चीज ले ली, किंतु छोटे राजकुमार ने अपनी पसंद नहीं बताई थी इसलिए महाराज कुछ ऐसी चीज ढूंढने लगे जो खास हो और छोटे राजकुमार को पसंद आए।

पूरा बाजार घूमने के बाद उन्हें एक तोता बेचने वाला व्यक्ति मिला, जो आदमी से बातचीत करने में माहिर था। महाराज झटपट उस तोते को खरीद लेते हैं और अपने छोटे राजकुमार को भेंट करते हैं।

छोटा राजकुमार उस तोते को खुशी-खुशी स्वीकार करता है। उसके साथ अपना अधिक समय व्यतीत करता है।

Hindi stories for class 9

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कहानियां Motivational Story For Students

तोते को नहलाना, खिलाना और किसके साथ खूब सारी मस्तियां करना राजकुमार का प्रतिदिन कार्य हो गया। एक दिन जब राजकुमार तोते के साथ मस्ती कर रहे थे, तभी तोता अपने ऊपर राजकुमार को बिठाकर आसमान की सवारी कराने लगा। तोते की यह खासियत आज ही राजकुमार को मालूम हुई थी। तोता राजकुमार से काफी घुलमिल गया था। वह एक ऐसे प्रदेश ले गया जहां चारों ओर खुशहाली ही खुशहाली थी। झरने, रंग-बिरंगे पेड़, खूब सारी नदियां और फलदार वृक्ष लगे थे। ऐसे मनोरम दृश्य को देख राजकुमार भाव विभोर हो गया। तोते को गले लगाया और उसके द्वारा दिए गए इस गौरवान्वित क्षण को जी भर कर जीने लगा।

शाम होते ही तोता राजकुमार को लेकर राज महल लौटाया। अब राजकुमार और तोता उस प्रदेश की यात्रा के लिए कभी-कभी छुपकर निकल जाया करते थे और घंटो वही बिताया करते थे।

9 Motivational story in Hindi for students

3 Best Story In Hindi For kids With Moral Values

राजकुमार की बुद्धि

महाराज ने अपने राजकुमार के बुद्धि की परीक्षा का निर्णय लिया। पूरे शहर में प्रचार गया कोई राजकुमार को अपने घर, गांव, कस्बे में स्थान नहीं देगा। जो राजकुमार को संरक्षण देगा या उसके प्रति हमदर्दी रखेगा उसे राजा का दंड स्वीकार करना होगा।

राजकुमार को अपने बुद्धि का प्रयोग करते हुए महल में प्रवेश करना तथा राजा के बिस्तर के ऊपर टंगी हुई पानी से भरी कटोरी को चुराना था। यह राजकुमार के लिए परीक्षा और अपनी समर्थ शक्ति को सिद्ध करने का अवसर था। किसी भी प्रकार से राजकुमार को कोई सहायता नहीं मिलनी थी। द्वारपाल के द्वारा सुरक्षा और मजबूत बनाई गई थी ताकि राजकुमार महल में प्रवेश न कर सके।

राजकुमार अपने पिता की परीक्षा को स्वीकार करते हुए, नगर छोड़कर चला गया। महल के आसपास वह भेष बदलकर सुरक्षा व्यवस्था की प्रतिदिन जांच करता ऐसा करते उसे लगभग पंद्रह दिन हो गए थे।

एक दिन मौसम में अचानक करवट बदली। आंधी, तूफान जोर से चलने लगी महल के सुरक्षाकर्मी धूल भरी आंधी से बचने के लिए प्रयत्न करने लगे। तभी एक दिशा से उड़ती हुई चटाई महल के भीतर प्रवेश कर गई। द्वारपालों ने उस चटाई को नहीं रोका क्योंकि आंधी के बाहाव में और भी अनेकों चीज महल के भीतर जा रही थी।

इस चटाई को माध्यम बनाकर राजकुमार महल में प्रवेश कर चुका था।

5 मछली की कहानी नैतिक शिक्षा के साथ

7 Hindi short stories with moral for kids

अब उसके समक्ष महाराज के बिस्तर के ऊपर लगी कटोरी जो पानी से लबालब भरी थी उसे गायब करना था।

राजकुमार महाराज के निंद्रा की प्रतीक्षा कर रहा था। इस क्षण को उसने जैसे-तैसे महल में छुपकर व्यतीत किया।

महाराज जब गहरी निंद्रा में हुए तब राजकुमार अपने जेब से एक पोटली निकाली, जिसमें राख थी। दो मुट्ठी राख ने कटोरी का पानी सूखा दिया। राजकुमार की लगभग परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो रही थी, तभी महाराज को आभास हुआ कोई उनके आसपास है। सैनिकों को आदेश मिला और महल की गहन छानबीन की गई।

राजकुमार उस महल से वाकिफ था, उसे छुपने की उचित जगह का ज्ञान था। वही रखे हुए बड़े से मटके में बैठ गया और अपने ऊपर कुछ टूटे-फूटे सामान रख लिया जिससे सैनिकों को भ्रमित किया जा सके।

ऐसा ही हुआ सभी सैनिक महल की जांच कर अपनी-अपनी व्यवस्था में लग गए। महाराज भी गहरी निद्रा में सो गए।

आंधी पानी ने खूब उत्पात मचाया था, जिससे जन सामान्य तथा द्वारपालों को थका दिया था। द्वारपाल सुस्ती में थे तभी महल के भीतर गई हुई चटाई बाहर निकली और धीरे-धीरे वह अनिश्चित दिशा में गायब हो गई।

राजकुमार और चटाई के माध्यम से सफलतापूर्वक महल से बाहर निकल गया था।

राजा ने अगले दिन जब अपने बिस्तर के ऊपर पानी की कटोरी नहीं पाई तो वह मन ही मन खुश हुए और अपने राजकुमार के बुद्धि की सराहना की।

उनका राजकुमार राज्य को सुचारू रूप से चला सकता था, इस बात का उन्हें गर्व था।

अगले दिन सभी दरबारी राजकुमार की तारीफ करते रहे, ब्राह्मणों के एक मंडली ने राजकुमार को युवराज घोषित किया और विधि विधान के साथ युवराज को आसन दिया।

संबंधित लेख का भी अध्ययन करें

Maha purush ki Kahani

Gautam Budh ki Kahani

Tenali Rama stories in Hindi

स्वामी विवेकानंद जी की कहानियां

गुरु नानक देव जी की प्रसिद्ध कहानियां

भगवान महावीर की कहानियां

5 भगवान कृष्ण की कहानियां

महात्मा गाँधी की कहानियां

संत तिरुवल्लुवर की कहानी

Akbar Birbal Stories in Hindi with moral

Hindi Panchatantra stories पंचतंत्र की कहानिया

5 Famous Kahaniya In Hindi With Morals

3 majedar bhoot ki Kahani Hindi mai

Bedtime stories in hindi

Hindi funny story for everyone haasya Kahani

Subhash chandra bose story in hindi

Motivational Kahani

17 Hindi Stories for kids with morals

Sikandar ki Kahani Hindi mai

Guru ki Mahima Hindi story – गुरु की महिमा

Hindi stories for class 1, 2 and 3

Moral Hindi stories for class 4

Hindi stories for class 8

जातक कथा

Dahej pratha Hindi Kahani

देश प्रेम की कहानी 

राजा भोज की कहानी

Prem kahani in hindi – प्रेम कहानिया हिंदी में

Love stories in hindi प्रेम की पहली निशानी

Prem katha love story in Hindi

कोरोना वायरस पर हिंदी कहानियां

Child story in hindi with easy to understand moral value

निष्कर्ष

उपरोक्त कहानियों का संकलन हमने बेहद ही सावधानी और अपने नन्हें पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके, उनके ज्ञान की वृद्धि हो सके।

आशा है उपरोक्त कहानियां आपको पसंद आई हो, अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें। ताकि हम सुधार और लेख को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में कार्य कर सकें।

Sharing is caring

Leave a Comment