Ramjan mubarak 2019 status dp quotes images importance

Today we are posting about Ramjan also called ramadan. Its importance , quotes and wishes everything in one post. जानिए रमजान के महीने का क्या महत्व है क्यों यह दिन रोजेदार के लिए खाश है।यह केवल त्यौहार ही नहीं है बल्कि यह समाज के लिए और अल्ल्हा के प्रति अपना विश्वास बनाये रखने के लिए भी जरुरी है।

 

Ramjan or Ramadan mubarak importance , quotes and wishes

 

Do not forget to comment your views or feedback in comment section.

भारत त्योहारों का देश है , भारत में प्रत्येक दिन कोई ना कोई त्योहार अवश्य होता है। भारत के त्योहारों में सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है।  इस सांस्कृतिक झलक को देखने के लिए देश – विदेश से लोग उत्साह पूर्वक आते हैं , और यहां की संस्कृति का मिसाल देते हैं।
भारत में अनेकों धर्म को मानने वाले लोग और उनके अनुयाई रहते हैं।  यहां हिंदू ,  मुस्लिम  , सिख  , ईसाई , पारसी आदि अनेक प्रकार के धर्म विशेष को मानने वाले लोग एक साथ मिलकर रहते हैं , और एक दूसरे का त्यौहार मिलकर मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं।

ऐसा नायाब दृश्य कहीं और किसी भी देश में देखने को नहीं मिल सकता। भारत ही एक ऐसा मात्र देश है जहां गंगा – जमुनी तहजीब लोगों के बीच विराजमान है। हिंदू धर्म का जहां मुख्य त्योहार – होली , दशहरा ,  दीपावली आदि है।  वही मुस्लिम धर्म में –  रमजान  , ईद आदि त्योहार मुख्य हैं। वहीं पंजाबी धर्म को मानने वाले लोगों के लिए मुख्य त्यौहार –  लोहडी , वैशाख आदि है।

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यहां सभी धर्म के लोगों का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और दूसरे धर्म के लोग भी इस त्यौहार को मनाने से पीछे नहीं हटते।

वह भी बड़े उत्साह पूर्वक दूसरे धर्म का त्यौहार मनाते हैं और एक – दूसरे की संस्कृति को जानते हैं।

Share this article with your loved ones too.

 

सामाजिक एकता को बढ़ावा –

भारतीय त्योहार सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। भारत में कोई भी त्यौहार हो कोई भी धर्म संस्कृति का आयोजन हो , सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं। जहां हिंदू धर्म के दशहरा दीपावली में प्रयोग की जाने वाली सामग्री को मुसलमान कारीगर बनाते हैं , तो वहीं मुसलमान धर्म के त्योहारों में हिंदू धर्म के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उनके सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। अतः इन सभी त्यौहारों के कारण सामाजिक एकता को और मजबूती मिलती है और इसके कारण सामाजिक बुराइयों का नाश होता है। सभी लोग एक साथ मिलकर सौहार्द और सद्भावना का प्रचार करते हैं।

त्यौहार कोई भी हो किसी भी धर्म का हो , त्यौहार का एक ही लक्ष्य होता है मन की शांति और खुशियों का संचार करना।

अतः लोग अपने त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं।

ईद का समय हो तो सभी लोग मिलकर सफाई की व्यवस्था करते हैं , नमाज की जगह बनाते हैं और नमाज के बाद मिठाइयां , पकवान आदि खिला कर एक दूसरे को बधाई देते हैं और सुखी जीवन जीने की कामना करते हैं। इस प्रकार से सामाजिक एकता की नींव और मजबूत होती है।

Ramadan or ramjan recipe video

रमजान के दिनों का महत्व –

Importance

रमजान का दिन मुस्लिम धर्म को मानने वाले उसका अनुकरण करने वाले मुसलमान जिसका मुसल्लत + ईमान है , इनके जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह दिन अपने खुदा अपने ईश्वर की इबादत और रहम का समय होता है।  यह 30 दिनों का समय होता है जो अल्लाह द्वारा तय किया गया है , यह पाक महीना किसी भी मुसलमान धर्म को मानने वाले लोगों का विशेष दिन होता है। इन दिनों वह किसी भी बुराई निंदा और असत्य आदि का त्याग कर अपने जीवन में सुख और शांति की कामना करते हैं। विश्व के कल्याण की कामना करते हैं और प्रत्येक व्यक्ति का ईमान साफ हो अल्लाह के प्रति उसकी नेक दिली हो ऐसी कामना इस रमजान के पाक महीने में की जाती है।

importance of ramjan

अल्लाह ने अपने बंधुओं को इस पृथ्वी पर इबादत और पाक कार्य करने के लिए भेजा है , किंतु इन बंदों में कुछ बुराइयों का आना भी निश्चित है , इसलिए अल्लाह ताला ने रमजान का पाक महीना बनाया जिसमें सभी मुसलमान बुराइयों को पीछे छोड़ कर सत्य और नेक काम करने के लिए आगे आते हैं और अपने बंधुओं का हित हो समाज का हित हो ऐसा कार्य करते हैं।

रमजान का ही एक ऐसा दिन होता है जिसमें कुरान में लिखी आयतों का पालन किया जाता है , और उसके अच्छाइयों को ग्रहण कर समाज में उसको अपनाया और उतारा जाता है। रमजान के दिनों में नमाज का विशेष महत्व होता है।

सूर्य निकलने से पहले रोजेदार , रोजा आरंभ करता है और सूर्य के ढलने के बाद वह अपना अन्न – जल लेता है। यह समर्पण उस अल्लाह ताला के लिए है जिसने उसके ऊपर रहम बरसाया है। इन पाक दिनों में जितना भी हो सके गरीबों की भलाई और बुराइयों का अंत किया जाता है।

ramjan ramadan mubarak
Ramjan mubarak wishes quotes recipes

 

रमजान के दिनों में रोजेदार को ध्यान रखने की बातें –

  • रमजान 1 महीने का होता है।
  • इस्लामी कैलेंडर ( चन्द्र्मान )के अनुसार यह नौवां महीना होता है।
  • सूर्य निकलने से पूर्व खाना पीना
  • सूर्य छुटने के बाद रोजे की समाप्ति
  • झूठ नहीं बोलना
  • किसी का अहित न करना
  • किसी पर जुल्म होता देख उसको रोकना
  • गरीबों की भलाई करना
  • समाज का कल्याण करना
  • अपने रिश्तेदारों के साथ रोजा रखना
  • थूक को घोटना भी मना है।
  • सामूहिक इफ्तार करना
  • सामूहिक इबादत करना
  • उदार रहकर कार्य करना
  • रात में तरावीह की नवाज़ पढ़ना।

 

रमजान का महीना क्यों –

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में इसलिए माना गया है , क्योंकि इन दिनों मुसलमान अपने ईमान को साफ सुथरा रखकर अल्लाह के प्रति अपना समर्पण भाव रखता है। वह इन सभी कार्यों को करके नेक दिली और कुरान की आयतों के अनुसार अपने कार्य करता है। अपने ईमान को साफ सुथरा रखकर उदार रहता है , और गरीबों की भलाई कर अल्लाह की इबादत करता है। ऐसा करने से उसके मुसलमान होने का अर्थ पूर्ण होता है।

अतः प्रत्येक मुसलमान को अपना ईमान साफ रख कर रमजान के महीने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

रमजान का महीना 30 दिनों का क्यों होता है ?

रमजान का महीना 30 दिनों का अल्लाह ताला द्वारा बनाया गया है।  कुरान इस आदेश को देता है कि प्रत्येक मुसलमान रमजान के महीनों में अपने मुसल्लत ईमान से रमजान मनाए। रमजान के महीने को 3 अशरा में बांटा गया है , अशरा अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है 10 दिनों का एक समूह। अर्थात 10 – 10 दिनों का 3 भाग अशरा कहलाता है।

पहला अशरा

1 से 10 दिन का होता है , इस अशरा में लोग रहमत के लिए अल्लाह ताला को मनाते हैं।

दूसरा अशरा

11 से 20 दिनों का होता है , इसमें लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।  वह अपने जीवन में जितने गुनाह चाहे – अनचाहे करते हैं उन सबों की माफी अल्लाह ताला से करते हैं।

तीसरा अशरा

21 से 30 दिनों का होता है , जिसमें व्यक्ति जहन्नुम की आग से स्वयं को बचाने की रहम भीख मांगता है , अर्थात पूरे रमजान में रोजेदार व्यक्ति अल्लाह से अपने और अपने चाहने वालों के लिए रहम और बरकत मांगता है।

 

कुछ शब्द – 

अतः सभी लोगों को रमजान के दिनों रोजेदार की इज्जत और उनके धार्मिक विचारों का सम्मान करना चाहिए , क्योंकि ईश्वर  ,   अल्लाह  , गॉड ,  बुद्ध  आदि जितने भी नाम है , वह सब उस परमात्मा का नाम है जिसमें यह पूरा ब्रह्मांड समाहित है।

भारत में मनाया जाने वाला कोई भी त्यौहार किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति करता है , इस 30 दिनों में रोजेदार को भी अपने ईमान को साफ रखते हुए नेक काम करना चाहिए और अल्लाह की प्रसन्नता के लिए गरीबों और जरूरतमंदों को मदद करनी चाहिए।

ऐसा करके वह अल्लाह की ही बंदगी करता है , अल्लाह की मेहरबानी हर एक बंदे पर हो ऐसी गुजारिश अल्लाह ताला से की जानी चाहिए। चारों ओर अल्लाह की मौजूदगी महसूस करनी चाहिए और सब अल्लाह की देन है , उसका दिया हुआ है ऐसा मानते हुए अपने नेक दिली का परिचय देना चाहिए।

Ramjan quotes and wishes

 

” गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है ,
चंदा ने चांदनी संग सलाम भेजा है ,
मुबारक हो आपको रमजान का महीना
हमने यह पैगाम भेजा है। “

 

” आ गयी हे जो दिलो पर स्याहियाँ
बासी हो रही हे मिठाइयां
मेर रमजान तू मना ले
तेरा दशहरा में मना लूँ। “

 

” फूलों से आ रही रमजान की ताजगी
चाँद से आ रही सुहानी सी ताजगी
दुआ है खैरियत हो आप
और बढ़ती रहे आपकी ईमानगी। “

Hindi Inspirational quotes for everyone

 

” रमजान का चांद देखा है ,
रोजे की दुआ मांगी है
रोशन सितारा देखा है
आपकी खैरियत की दुआ मांगी है। “

 

” ए चांद मेरा पैगाम सबको देना
इन दिनों हंसी खुशी
और रोशन शाम सबको देना
जब वह देखें अपनों को
रमजान मुबारक सबको देना। “

Hindi quotes full of motivation for fast success in life

Good night hindi quotes for many purpose

” बेजुबान को जब वह जुबान देता है
परहे को फिर वह कुरान देता है
वकसने पर आए जब
उम्मत की गुनाहों को तोहफे में
गुनहगारों को रमजान देता है। “

Motivational hindi quotes for students to get success

” चांद सितारे फूल और कलियां तारे
कहने आए तुमको सारे
रमजान के रोजे में मांगू दुआ
समझो अल्लाह ने किया पूरा। “

Other festival related posts in hindi

chhath pooja kahani aur mahtva

Diwali in hindi info quotes and wishes

sharad poornima | kojaagri poornima

dussehra nibandh | vijyadashmi |

phoolwalon ki ser

Holi in hindi Info , quotes , wishes and sms in hindi

Gudi Padwa in hindi गुड़ी पड़वा भारतीय त्यौहार

Hanuman jayanti 2019 date, mantras, Puja vidhi in hindi

 

 

कृपया अपने सुझावों को लिखिए | हम आपके मार्गदर्शन के अभिलाषी है 

facebook page hindi vibhag

YouTUBE

Sharing is caring

1 thought on “Ramjan mubarak 2019 status dp quotes images importance”

  1. भाई जान बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है आपने
    रमजान मुबारक

    Reply

Leave a Comment