रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा, पहचान, और उदाहरण

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा, पहचान, और उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़िए।

क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं जिनमें से एक रितिवाचक है।

इस लेख को आरंभ करने से पूर्व यह समझते हैं कि क्रियाविशेषण की परिभाषा क्या होती है? यह अवयव / अविकारी शब्दों के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

जिन शब्दों के द्वारा क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उसे रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। इसमें प्रयोग होने वाले प्रमुख शब्द यथा, तथा, ध्यानपूर्वक, झटपट, एकाएक, अचानक, सहसा, आपही, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, कदाचित, हां, ठीक, कभी नहीं, आदि हैं।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

१. गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी

इस उदाहरण को ध्यान से देखिए यहां पर तेज शब्द रीती को दर्शाता है। तेज शब्द द्वारा हमें गाड़ी की रफ्तार का ज्ञात होता है एवं हमें क्रिया के संपन्न होने की रीति का पता चलता है जिसके कारण यहां पर रीतिवाचक क्रिया विशेषण का प्रयोग हुआ है।

आइए कुछ अन्य उदाहरण देखते हैं

२. एकाएक दौड़ते आया और आसमान में उड़ गया

३. वह मेरा काम नहीं करता क्योंकि मुझ से ईर्ष्या करता है।

४. समय समाप्त होने वाला था अतः झटपट काम निपटाया गया।

५. तुम उस पर विश्वास कर सकते हो निसंदेह वह अच्छा आदमी है

६. तुम्हारा अपशब्द कहना कदाचित उचित नहीं था

७. तुम इस बात को ध्यान पूर्वक पढ़ लो

८. वह खाना खाने आया और चुपके से खा गया।

९. सुरेश भली-भांति अच्छा कार्य कर रहा था।

१०. एक मछली मृत लग रही थी सहसा उछली और जल में हो गई।

११. तुम व्यर्थ परेशान हो रहे हो आपही सभी काम हो जाएंगे।

उपयुक्त उदाहरण तथा परिभाषा से हमने जाना कि रीतिवाचक क्रिया विशेषण के अंतर्गत उन अवयव शब्दों का प्रयोग किया जाता है।  रीति अर्थात क्रिया को संपन्न कराने का दायित्व ग्रहण करते हैं। जैसे ऊपर गाढ़े काले रंग के शब्द अंकित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

हिंदी व्याकरण की संपूर्ण जानकारी

हिंदी बारहखड़ी

सम्पूर्ण अलंकार

सम्पूर्ण संज्ञा 

रस के प्रकार ,भेद ,उदहारण

सर्वनाम और उसके भेद

विशेषण ( परिभाषा, भेद और उदाहरण )

अव्यय के भेद परिभाषा उदहारण 

संधि विच्छेद 

समास की पूरी जानकारी 

क्रिया की परिभाषा, भेद, उदाहरण

पद परिचय

स्वर और व्यंजन की परिभाषा

संपूर्ण पर्यायवाची शब्द

हिंदी मुहावरे अर्थ एवं उदाहरण सहित

लोकोक्तियाँ अर्थ एवं उदाहरण सहित

वचन

विलोम शब्द

वर्ण किसे कहते है

हिंदी वर्णमाला

हिंदी काव्य ,रस ,गद्य और पद्य साहित्य का परिचय।

शब्द शक्ति हिंदी व्याकरण

छन्द विवेचन

Hindi alphabets full information

हिंदी व्याकरण , छंद ,बिम्ब ,प्रतीक।

अभिव्यक्ति और माध्यम

शब्द और पद में अंतर

अक्षर की विशेषता

भाषा स्वरूप तथा प्रकार

बलाघात के प्रकार उदहारण परिभाषा आदि

लिपि हिंदी व्याकरण

भाषा लिपि और व्याकरण

शब्द किसे कहते हैं

 

निष्कर्ष

रितिवाचक क्रिया विशेषण वह शब्द होते हैं जिनके द्वारा हमें क्रिया के संपन्न होने की रीति का बोध होता है, उदाहरण के लिए सहसा, आपही, निसंदेह, वास्तव में, किस लिए, क्योंकि, इत्यादि शब्द।

आशा है यह लेख आपको पसंद आया हो तथा आपके ज्ञान में वृद्धि हुई हो, वैसे तो हमने इस लेख को आसान भाषा में लिखने का तथा समझाने का प्रयास किया है परंतु अगर यहां पर कोई चीज समझ में ना आई हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं जिसका जवाब आपको तुरंत मिलेगा एवं आप अपने विचार भी हम तक नीचे लिख कर पहुंचा सकते हैं। व्याकरण के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर व्याकरण की कैटेगरी में जाकर पढ़ सकते हैं, हमने व्याकरण के लगभग सभी अंग पर लेख लिखा है तथा विस्तार से जानकारी दी है।

Sharing is caring

Leave a Comment