Slogan on environment in Hindi with images

This article is all about ‘Slogan on environment in Hindi’ with images and poster. Read slogans on Save water, Save environment and save nature topics.

पर्यावरण दो शब्दों के मेल से बना है परी+ आवरण। अर्थात हमारे चारों ओर का वातावरण जिससे हम सदैव घिरे रहते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण की समस्या वैश्विक समस्या है यह किसी एक देश की समस्या नहीं है जिसका निपटारा कोई एक कर सके अपितु यह पूरे विश्व को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Best Slogan on environment in Hindi

बढ़ते ग्लोबल ताप ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरा विश्व एक अभूतपूर्व संकट से घिरता जा रहा है। वायु गुणवत्ता जल गुणवत्ता आदि निम्न स्तर पर पहुंच रहे हैं। जंगली क्षेत्र माफियाओं के कारण दोहन का शिकार हो रहा है। जिसके कारण पृथ्वी से हरियाली समाप्त हो रही है।

जंगली जीव विलुप्त होते जा रहे हैं यह संकट मानव को अपने अस्तित्व के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। बढ़ती विलासिता की सामग्री एसी फ्रिज और औद्योगिक कारखाने सभी मिलकर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं जिसके कारण पृथ्वी का संतुलन निरंतर बिगड़ता जा रहा है।

गर्मी के मौसम में तापमान प्रत्येक वर्ष वृद्धि स्तर पर दर्ज किया जा रहा है वहीं सर्दी भी सदियों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह सब समस्या मनुष्य के लापरवाही के कारण हो रहा है कहीं कोई देश जल संकट से ग्रस्त है तो कोई प्रदूषण अथवा ताप वृद्धि से।

संपूर्ण विश्व एक मंच पर इस समस्या से निपटने के लिए सामने आए तो है किंतु वह अपने दायित्व को ठीक प्रकार से नहीं निभा पा रहे हैं। विकसित देश विकासशील देशों को ताप वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं , तो विकासशील देश विकसित देशों को।

यह आरोप-प्रत्यारोप काफी समय से चल रहा है किंतु इसका निवारण अभी तक उचित दिशा में नहीं हो सका है अगर समय रहते इस समस्या पर गहन विचार नहीं किया गया तो कुछ ही दशकों में मनुष्य के जीवन पर संकट गहरा सकता है और आने वाली पीढ़ी उसका सबसे ज्यादा कष्ट सहन करने को बाध्य होगी।

 

Slogans on Save nature, save trees and save environment

 

1.

” पर्यावरण हमें बचाना है ,

नारा नहीं लगाना है ,

यह सब करके दिखलाना है। “

 

2.

” हरी – भरी हो धरती माता

 स्वस्थ समृद्ध सुख की दाता। “

 

3.

” पेड़ सुरक्षा चक्र है , करते हैं प्रदूषण कम।

करें भारत को प्रदूषण मुक्त आओ पेड़ लगाए हम। “

 

4.

” सदा सोचकर काम करो , पर्यावरण का सम्मान करो। “

 

5.

” पेड़ – पौधों से मिलती है ऑक्सीजन ,

इन्हें मत काटो यह जीवो का जीवन। “

 

6.

” चारों तरफ खिला  उपवन , फूलों ने हर साया मन। “

 

7.

” आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं , वन्य जीवन सुरक्षित बनाएं। “

 

8.

” वृक्षारोपण है उपयोगी , मानव का है यह सहयोगी। “

 

9.

” वृक्ष हमारे पालनहार , घर – घर में लगाना एक बार। “

 

10.

” जलचर – नभचर करें यही पुकार , मानव पर्यावरण सुधार। “

 

11.

” हरी भरी हो धरती माता , स्वास्थ्य समृद्धि की सुख की दाता। “

More slogan on environment in Hindi

 

12.

” पेड़ – पौधों को न काट यह है जीवो का जीवन है। “

 

13.

” वन्य जीव हमारे हितकारी , रखते हमसे दूर बीमारी। “

 

14.

” अगर चाहते हो अच्छा मौसम  , रखो सुरक्षित जंगल जीवन। “

 

15.

” वृक्ष हमारे सांस्कृतिक परंपरा के सहचर

और जीवन के पूरक हैं इनकी रक्षा कीजिए। “

 

16.

” आओ मिलकर वृक्ष लगाएं , सूखे को हम दूर भगाएं। “

 

17.

” भूल न जाना वृक्ष लगाना , हरी – भरी धरती को बचाना। “

 

18.

” देख प्रदूषण कहते बच्चे , शहरों से जंगल ही अच्छे। “

 

19.

” यह धरती है एक स्वर्ग , गंदगी से मत बना नरक। “

 

20.

” स्वच्छ भारत,  समृद्ध भारत। “

 

21.

” जैसे होगा शीत का अंत , दस्तक देगा तभी बसंत। “

 

22.

” बढ़ रहा धरती का ताप , हे मानव तू कर ना पाप। “

 

23.

” प्रकृति का तुम करो ना दोहन

मिलकर सब करो संरक्षण। “

 

24.

” पर्यावरण की रक्षा से , दुनिया की सुरक्षा है।”

 

25.

” देश-विदेश क्या पाओगे , जब पर्यावरण ना बचाओगे।”

 

26.

” वृक्ष पानी शुद्ध हवा जीवन की अनमोल दवा। “

 

27.

” धरती को है स्वर्ग बनाना , जन-जन को है अब समझाना। “

 

28.

” कल का जीवन बनाना है , पर्यावरण को बचाना है। “

 

29.

” हे मानव तू होश में आ  , पर्यावरण को जल्दी बचा। “

 

30.

” वंश पीढ़ी को आगे बढ़ाना है , तो पेड़ लगाना और जल बचाना है। “

 

31.

” बच्चों का बचाना है बचपन , गिन कर लगाओ पेड़ छप्पन। “

 

32.

” पर्यावरण का बच्चों को पहरेदार बनना पड़ेगा। “

 

33.

” साल भर में दो पेड़ लगाओ

पर्यावरण बचाओ , पर्यावरण बचाओ। “

 

Read more interesting slogans and quotes

Beti bachao beti padhao slogan

Best Safety slogan in hindi

Swachh Bharat Abhiyan Hindi slogans

Hindi Inspirational quotes for everyone

Motivational Hindi quotes for students

Hindi Quotes for success

Collection of great Hindi quotes

Good night Hindi quotes

Sanskrit quotes with Hindi meaning

Best Suvichar in Hindi

Best Anmol vachan in Hindi

Thoughts in Hindi with images

 

Follow us here

Follow us on Facebook

Subscribe us on YouTube

Sharing is caring

Leave a Comment