Teacher Day Quotes in Hindi – शिक्षक दिवस सुविचार

When we celebrate this day we must read Teacher Day Quotes in Hindi by famous people.

प्रस्तुत लेख सभी शिक्षकों को समर्पित है। एक शिक्षक, विद्यार्थी के माध्यम से देश ही नहीं अपितु विश्व का निर्माण करता है। गुरु से बढ़कर कोई और नहीं हो सकता। स्वयं माता-पिता बालक के प्रथम गुरु होते हैं। तदोपरांत पारम्परिक शिक्षा तथा मार्गदर्शन के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।

गुरु की कृपा होने से ही ब्रह्मा की प्राप्ति होती है। भगवान के दर्शन होते हैं, यहां तक कि मोक्ष की प्राप्ति भी संभव है। यह लेख सभी शिक्षकों को समर्पित है।

शिक्षक दिवस सुविचार हिंदी में – Teacher Day Quotes in Hindi

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन स्वतंत्र भारत देश के महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। वह भारत को शिक्षा के क्षेत्र में काफी उन्नत देखने का विचार रखते थे। जिसके लिए वह जमीनी स्तर पर शिक्षक की भांति कार्य कर रहे थे। इस योगदान के लिए उनके जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनको याद किया जाता है।

Teachers day quotes in hindi
Teachers day quotes in hindi

जीवन में सफल होना है तो

एक सफल शिक्षक को अवश्य चुनो

किसी भी व्यक्ति की सफलता तब तक तय नहीं है, जब तक उसको सफल शिक्षक प्राप्त ना हो। एक सफल शिक्षा ही, अपने शिष्य को उत्तम मार्ग प्रदान करता है।

Dr. Radhakrishnan Teacher Day Quotes in Hindi

2

सतगुरु की महिमा अनंत

अनंत किया उपकार

लोचन अनंत उघारिया  

अनंत दिखावण हार। ।

गुरु की महिमा को कोई आंक नहीं सकता, गुरु की महिमा अपरंपार होती है। गुरु अपने शिष्य को उस परम ज्ञान से परिचय कराता है, जिसके बाद वह सत्य और सन्मार्ग का आचरण करता है। इस मार्ग पर चलकर उसे सफलता प्राप्त होती है। अंत समय वह मोक्ष को प्राप्त कर जाता है।

3

शिक्षक कुम्हार की भांति होता है

कुम्हार गिली मिट्टी को आकार देता है

शिक्षक अपने शिष्य को आकार प्रदान करता है। ।

शिक्षक अपने शिष्य को प्यार और स्नेह से उसको जीवन में उत्तम बनाने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार कुम्हार एक गीली मिट्टी को दोनों हाथों से आकार प्रदान करता है , उसका मूल्यवर्धन करता है। शिक्षक भी अपने शिष्य के साथ ऐसा ही बर्ताव करता है।

4

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय

बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय। ।

बालक का प्रथम गुरु माता होती है, माता अपने पुत्र को गुरु से भेंट करवाती है। गुरु अपने शिष्य को वह ज्ञान देता है, जिससे वह ईश्वर की प्राप्ति करता है। इस प्रकार का ज्ञान गुरु के सिवा कोई और नहीं दे सकता। गुरु ईश्वर से भी श्रेष्ठ है, क्योंकि वह ईश्वर से भेंट करवाने में सक्षम है।

Famous Teacher Day Quotes in Hindi

5

Best teacher day quotes in hindi with images
Best teacher day quotes in hindi with images

यह भी पढ़े-

स्वामी विवेकानंद जी के सुविचार

स्वामी विवेकानन्द के शिक्षा दर्शन के आधारभूत सिद्धान्त | Swami vivekanand teachings

Bhagat Singh Quotes in Hindi

जीवन मैं मिली असफलता भी, व्यक्ति का परम गुरु है

उससे सीख लेकर सफलता को, प्राप्त किया जा सकता है। ।

व्यक्तिगत जीवन में अनेकों कठिनाई के क्षण आते हैं, जिसमें व्यक्ति असफल होता है। किंतु यह एक प्रकार से शिक्षक का कार्य करती है, इस असफलता से प्रेरणा लेकर, बड़े से बड़े सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।

6

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु,गुरु देवो महेश्वरः 

गुरु साक्षात परब्रह्मा

तस्मै श्री गुरुदेव नमः। ।

गुरु विद्यार्थी के लिए ब्रह्मा है, विष्णु है, महेश है और साक्षात परब्रह्मा है। क्योंकि बिना गुरु के ज्ञान यह सब व्यर्थ है। गुरु ही इन सभी से परिचय कराने का माध्यम है। बिना  गुरु के ज्ञान से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। मैं ऐसे गुरु को सादर नमन करता हूं।

7

शिक्षक बाती के समान होते हैं

जो स्वयं को शनै शनै जलाकर

विद्यार्थी के जीवन को रोशन करते हैं। ।

शिक्षक अपने जीवन को एक बाती की भांति जलाता रहता है। वह स्वयं को माध्यम बनाकर अपने शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है।  शिक्षक के जीवन का एकमात्र उद्देश्य प्रतिष्ठा  विद्यार्थी तैयार करना होता है। जो भविष्य में उसके शिक्षा तथा मान को आगे बढ़ा सके।

Motivational Teacher Day Quotes in Hindi

8

एक शून्य बालक को

शून्य का ज्ञान बताया

हर अंक के साथ शून्य 

जोड़ने का ज्ञान समझाया। ।

शिक्षक के समक्ष जब विद्यार्थी उपस्थित होता है, तब वह शून्य की अवस्था में होता है। अर्थात उसे ज्ञान की आवश्यकता होती है, जो उसके पास उपलब्ध नहीं है। शिक्षक उसके ज्ञान का वर्धन करता है, उसके महत्व को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करता है।

9

व्यक्ति चाहे जितना भी सफल हो जाए

उसकी नींव को मजबूत शिक्षक ही बनाता है। ।

सफलता बिना गुरु के संभव नहीं है, जो व्यक्ति आज सफल है उनके पीछे भी शिक्षक की भूमिका रहती है। शिक्षक उनके ज्ञान में नींव का कार्य करते हैं, उनके चरित्र को संवारते हैं, ज्ञान का भंडारण करते हैं।

10

अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का मार्ग दिखाता है गुरु

अंधकार से निकाल कर प्रकाश का मार्ग दिखाता है गुरु

आदमी को सच्चा /उत्तम इंसान बनाता है गुरु। ।

एक सच्चा और उत्तम इंसान बनाने के पीछे गुरु की भूमिका छुपी रहती है। गुरु ही अपने शिष्य को ज्ञान का मार्ग दिखाता है और जीवन का मार्ग दिखा कर उसको उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है।

Inspirational Teacher Day Quotes in Hindi

11

शांति प्रदान कर सफलता का मार्ग है दिखाते

ऐसे शिक्षक जीवन में बड़े दुर्लभ हैं पाते। ।

शिक्षाक अपने शिष्य में शांति का संदेश देते हैं, शांति का भंडारण करते हैं। तत्पश्चात उसको सफलता का मार्ग दिखाते हैं। बिना शांति के सफलता संभव नहीं है, इस प्रकार की शिक्षा देने वाले शिक्षक इस जगत में बड़े दुर्लभ से मिल पाते हैं।

12

मां -बाप का सच्चा स्नेह है मिल पाता

जो सच्चे दिल से गुरु को है अपनाता । । 

मां बाप के उपरांत गुरु ही अपने शिष्य के लिए सब कुछ होता है। अगर सच्चे हृदय से गुरु को अपनाया जाए तो मां-बाप का प्यार भी गुरु में मिल जाता है, यही गुरु को महान बनाता है।

13

क्या कोई दे गुरु दक्षिणा जो है उनसे पाया

सर्वस्व है तुम्हें समर्पित सब है तुमसे पाया। । 

कोई अपने गुरु को क्या लौटा सकता है, सिर्फ उनके बताए मार्ग पर चलने के सिवा, उनके गुणों को अपनाकर। जहां तक उन्हें गुरु दक्षिणा में देने का सवाल है तो, उन्हें कुछ भी धन-संपदा देकर नहीं चुकाया जा सकता शिष्य का समर्पण ही गुरु दक्षिणा होता है।

14

जो शिक्षक के कठोरता से डरता है

वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। ।

शिक्षक अपने शिष्य के साथ कठोरता इसलिए करता है, क्योंकि वह भय से बुराई का मार्ग ना चूने। जो अपने शिक्षक की कठोरता और डांट से डरता है वह शिष्य कभी सफल नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें-

आचार्य चाणक्य के सुविचार

भगवान महावीर के सुविचार

Motivational Ramana Maharshi quotes in Hindi

51+ Osho quotes in hindi

Shikshak diwas Quotes

15

माँ-बाप की मूरत है गुरु 

भगवान सा विशाल ह्रदय है गुरु। ।

गुरु में मां-बाप के रूप का दर्शन होता है। साथ ही साथ उनके विशाल हृदय में विद्यमान भगवान का हृदय भी प्राप्त होता है। इसको प्राप्त करने के लिए शिष्य को दास्य भाव से गुरु को अपनाना होता है।

16

बिन गुरु के ज्ञान कहां, बिन गुरु महान कहा 

ज्ञान की गंगा कलकल बहती, गुरु का सानिध्य जहाँ। ।

बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है और कोई भी व्यक्ति महान तभी होता है जब उसका गुरु महान होता है। ज्ञान की गंगा वही बहती है, जहां गुरु का निवास हो, गुरु का सानिध्य हो।

Best Teacher Day Quotes in Hindi

17

तुमसे ही मेने ज्ञान पाकर, आज हुआ हूँ सफल मैं 

तुम्हारे ही ज्ञान की पोटली, से हुआ हूँ धन्य मैं। ।

गुरु के ज्ञान की पोटली से कितने ही शिष्यों का कल्याण होता है। उसके जीवन में ज्ञान का प्रकाश होता है , जीवन में सफलता मिलती है। यह सभी गुरु के माध्यम से ही सफल है। गुरु के प्रति समर्पण ही शिष्य को महान बनाती है।

18

गर्व हे मुझे उस शिक्षक पर, जिसने दिया है ज्ञान मुझे 

आज नहीं समाती खुशियां, सब है समर्पित तुझे। ।

जिस गुरु से ज्ञान मिला, खुशियां मिली जीवन में सफलता मिली। वह सभी खुशियां गुरु के अलावा कहीं और नहीं मिल सकती थी। आज जितने भी वैभव जीवन में है, वह सभी गुरु को ही समर्पित है। मैं ऐसे गुरु पर गर्व की अनुभूति करता हूं, जिसने इन खुशियों को मुझे प्रदान किया।

19

शिक्षक की सफलता, उसके शिष्य पर निर्भर करती है ,

शिष्य के सफलता से ही, शिक्षक का परिचय होता है। ।

शिष्य के सफल होने से, मात्र वह शिष्य सफल नहीं होता, बल्कि उसका शिक्षक सफल होता है। उसकी शिक्षा सफल होती है, जिसने अपने शिष्य में स्थापित किया, उसे प्रदान किया। उसके जीवन उसके चरित्र का निर्माण किया। अर्थात शिष्य की सफलता उसके शिक्षक की सफलता को दर्शाता है।

Hindi Quotes for teachers

20

अक्षर का परिचय ही नहीं, जीवन का दिखाया मार्ग 

गुरु का है मन्त्र यही, कर जाओ तुम जीवन पार। ।

गुरु अपने शिष्य को अक्षर का ज्ञान ही नहीं करता, बल्कि जीवन जीने का मार्ग बताता है। जिस पर चलकर वह सभी खुशियों को प्राप्त कर सकता है। सफलता को प्राप्त कर सकता है और एक सफल जीवन को जी सकता है।

21

सौंप  कर ज्ञान की गठरी, आज हुए आप भार मुक्त

सामान्य से व्यक्ति को भी, किया आपने ज्ञान से युक्त। ।

गुरु अपने ज्ञान की गठरी शिष्य को सौंप देता है, और भार से मुक्त हो जाता है। उस गुरु के ज्ञान को आगे उसका शिष्य बढ़ाता है। यह शिष्य अपने गुरु के कारण ही समाज में पूजनीय होते हैं। ज्ञान से युक्त होते हैं जो सामान्य व्यक्ति से विशेष बन जाते हैं।

22.

वक्त से बड़ा कोई शिक्षक नहीं होता

वक्त से मिली सीख जीवन निभा देती है।

शिक्षक दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

प्रश्न- शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण जो महान शिक्षाविद और भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में भी कार्यभार संभाला था उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न- अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर होता है, जिसमें सभी देश शिक्षक के सम्मान में आज का दिन मनाते हैं।

प्रश्न- शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर- शिक्षक दिवस मनाने के पीछे महान शिक्षाविद तथा भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय तथा प्रशंसनीय कार्य किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भारत को ऊंचा उठाने का प्रयास किया। उनके जन्मदिन के उपलक्ष पर शिक्षक दिवस मना कर उनके प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का यह अच्छा माध्यम मानकर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न- शिक्षक दिवस के दिन किसका जन्मदिन होता है?

उत्तर- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का।

प्रश्न- डॉक्टर राधाकृष्ण सर्वपल्ली कौन थे?

उत्तर- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन चिंतक, विचारक तथा शिक्षाविद थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया था। उनके इसी सराहनीय कार्य को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वतंत्र भारत का प्रथम उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति का कार्यभार भी संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में वह कार्य किया जो सामान्य लोगों से अपेक्षा नहीं की जा सकती थी।

यह भी पढ़ें

सुविचार जो मानव जीवन को बदलकर रख दे

Sandeep Maheshwari quotes in Hindi

Hindi Inspirational quotes for everyone

Motivational Hindi quotes for students to get success

15 Great Hindi quotes on life for success

Hindi quotes full of motivation for fast success in life

Good night Hindi quotes for any purpose

Sanskrit quotes subhashita with Hindi meaning

Best Suvichar in Hindi

Best Anmol vachan in Hindi

Thoughts in Hindi with images

35 Best Motivational Quotes in Hindi

101 Best Good morning quotes in Hindi with images

Independence Day Quotes in Hindi

Final Words

Hope you have loved these Teacher Day Quotes in Hindi said by famous people. Thank you for reading till the end.

निष्कर्ष-

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा के क्षेत्र में आरंभिक समय से कार्य कर रहे थे, उनका स्पष्ट मानना था कि शिक्षा के रास्ते चलकर भारत अपनी उन्नति कर सकता है। जिस प्रकार तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय में दूर देश से विद्यार्थी आकर अध्ययन किया करते थे। भारत को विद्या का भंडार कहा जाता था। उस भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को यदि प्राप्त करना है तो साक्षरता दर भारत में पुनः स्थापित करनी होगी उसकी बढ़ोतरी करनी होगी। उन्होंने आजीवन शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया।

उपराष्ट्रपति तथा राष्ट्रपति बन कर भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान भरपूर दिया। उन्हीं के जन्मदिन के उपलक्ष में शिक्षक दिवस मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया था, वह भारत देश के लिए गर्व का विषय है।

आशा है उपरोक्त लेख सुविचार पसंद आए हो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें आपके सुझाव के द्वारा हम अपने लेख में सुधार करते हैं।

Sharing is caring

1 thought on “Teacher Day Quotes in Hindi – शिक्षक दिवस सुविचार”

  1. मुझे इस पोस्ट की बहुत ज्यादा जरूरत थी. अगर हो सके तो और भी सुविचार जोड़ने का प्रयास अवश्य करें ताकि हम जैसे पाठकों को फायदा हो.

    Reply

Leave a Comment