15 august quotes in hindi – Independence Day Quotes

Today we are presenting Independence Day Quotes in Hindi which is motivating and inspiring too.

इस लेख में 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सुविचार/कोट्स है। स्वतंत्रता भारत वासियों को लंबे समय के उपरांत मिली। इसमें कितने ही महान विभूतियों, क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज हम इस लेख में उन सभी कोट्स को समाहित करेंगे जो स्वतंत्रता दिवस को खास बनती है ।

15 August Independence Day Quotes in Hindi

1.

गूंज रहा दुनिया में हिंदुस्तान का नारा

लहरा रहा आसमान में तिरंगा अपना प्यारा।

2.

जब आप आजादी के वास्तविक अर्थों को समझ लेते हैं

तो आप इस आजादी का अपमान नहीं करते।

3.

राष्ट्र उन्नति में निज उन्नति है।

4.

देश बदल रहा है

अब अपनी सोच बदलने की जरूरत है

जो राष्ट्र के लिए हितकारी हो।

5.

तिरंगा हमारी शान है

तिरंगा हमारी शान है

इस तिरंगे से ही तो

जुड़ी हमारी पहचान है।

6.

ना जियो झूठी शान के लिए

ना जियो झूठी मान के लिए

जीना है तो जियो रे बंदे

भारत मां के सम्मान के लिए। 

7.

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा

हम बुलबुले हैं इसके

यह गुलसिता हमारा

8.

आओ इस आजादी के अमृत महोत्सव में

हम अपने झूठे मान-सम्मान स्वार्थ

तथा अनैतिक कार्यों का त्याग करें

अपने राष्ट्र को मजबूत बनाने का प्रण करें।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9.

जिसने मेरे शरीर को आकार दिया

मेरे अंगों को विकसित किया

मेरे हृदय को स्पंदित किया

उस राष्ट्र के सम्मान की खातिर

मेरे शरीर का एक-एक कतरा हाजिर है

स्वतंत्रता दिवस की अनेकों अनेक बधाइयां।

10.

आपकी पराजय तब निश्चित होती है

जब आप अकेलेपन के शिकार होते हैं

आइए अकेलेपन को दूर कर

स्वतंत्रता की अनुभूति करें।

11.

स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ

जानना है तो

पिंजड़े में बंद पंछियों से पूछो। ।

स्वतंत्रता किसी के स्वाभिमान को ऊंचा करती है। जीवन जीने की आजादी प्रदान करती है। इसका वास्तविक अर्थ और महत्व को जानना है तो पिंजड़े में बंद पंछियों को देखो। स्वच्छंद, स्वतंत्र रहने पर यह पूरा आसमान नाप देती है। कैद होने पर एक छोटे से पिजड़े में संपूर्ण जीवन व्यतीत करने पर विवश होती है।

12.

स्वतंत्रता दिवस का है दिन महान

देश प्रेमियों के मुख पर है मुस्कान

खुला है नभ खुला गगन

खुशियों से भरा देश का चमन। ।

स्वतंत्रता दिवस का पर्व, वर्ष में एक बार आता है। यह दिन महान पर्व में से एक है, जिसे देशवासी उत्साह पूर्वक मनाते हैं। इस दिन आभास होता है आजादी कितनी महत्वपूर्ण होती है। अपना नभ, अपना गगन, अपनी खुशियां, आजादी की सांस इन सभी को आज के दिन जी भर के महसूस किया जा सकता है।

13.

जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं। 

वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। ।

जिस व्यक्ति के भीतर भावों की कमी है वह सच्चे अर्थों को ग्रहण नहीं कर सकता। किसी के वास्तविक मूल रूप को देखना तथा जानना हो तो सहृदय होना अत्यंत आवश्यक है।  जिस व्यक्ति के भीतर देश प्रेम नहीं वह पशु के भांति होते हैं। उनके हृदय पत्थर समान होते हैं। वह कभी देश के प्रति वफादारी का भाव नहीं रख सकते।

Independence Day Shayari in Hindi

14.

तोड़ गुलामी के बंधन, आज हुए स्वच्छंद हम

गलतियों से सीख लेकर, और हुए सशक्त हम। ।

अपना देश किस प्रकार गुलाम हुआ, यह हम सभी जानते हैं। अपने ही भीतर की कमियों ने , हमें गुलाम बनाया था। उन सभी गलतियों से सीख लेकर स्वच्छंद, स्वतंत्र रहने की प्रेरणा ले सकते हैं। पहले से अधिक सशक्त बनने का मार्ग अपना सकते हैं। गुलामी के समय जहां हम सशक्त चाह कर भी नहीं हो सकते थे, आज हम सशक्त हो रहे हैं।

15.

देश भक्ति यह नहीं कि केवल ध्वज लहराया जाए

देशभक्ति का सही अर्थ है देश को सर्वोच्च बनाया जाए। ।

सच्ची देशभक्ति केवल ध्वज फहराने से नहीं सिद्ध होती। देशभक्ति वह है जो देश के नियम-कानून और उनके संविधान पर विश्वास करें। देश को सर्वोच्च बनाने में स्वयं के योगदान को सुनिश्चित करे। सच्ची देशभक्ति देश को सर्वोच्च बनाने में ही छुपी है।

Svatantrata Divas Quotes

16.

वह जीवन व्यर्थ है,जो देश हित में ना हो

वह मृत्यु सच्ची है, जो तिरंगे में लिपटी हो। ।

पृथ्वी पर जो जन्म लेता है उसको एक ना एक दिन मरना अवश्य होता है। मृत्यु शाश्वत सत्य है, फिर भी वह मृत्यु सर्वोपरि है जो तिरंगे में लिपटी होती है। अर्थात जो जवान देश के खातिर लड़ते हुए स्वयं की कुर्बानी दे देते हैं। अपने प्राणों की आहुति कर जाते हैं। वीरगति को प्राप्त होते हैं।  उस जैसी सच्ची मृत्यु पाना सभी के सामर्थ में नहीं है।

17.

हम अपनी आजादी को हरगिज मिटा सकते नहीं

सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं। ।

स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए क्रांतिकारियों ने इस वाक्य को सदैव दोहराया। आज उनके अथक परिश्रम और त्याग के कारण हमें आजादी नसीब हुई है। उन शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि के लिए हमें उनके द्वारा दी गई आजादी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। देश की उन्नति हो, देश फिर से विश्व गुरु हो, सामर्थ वान हो इस दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने देश पर किसी प्रकार की विप्पत्ति आए तो आगे बढ़कर उसको रोकने की सामर्थ शक्ति होनी चाहिए।

Swadhinta diwas Quotes in Hindi

18.

अरुण यह मधुमय देश हमारा

जहां पहुंच अनजान क्षितिज को

मिलता एक सहारा। ।

हमारा देश इतना विशाल हृदय वाला है, जहां देश विदेश से आए हुए लोगों को भी खुले हृदय से स्वीकार करता है। हमारा देश पूर्व समय से ही सभी को आश्रय देता रहा है। आज भी भारत में देश-विदेश से शरणार्थी आकर रहते हैं, यहां पर शरण पाते हैं। यह भारत की श्रेष्ठता ही है कि आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी भारत शरण देने में सबसे आगे है।

19.

मिलकर देश का मान करें, अमर जवानों को याद करें। 

मिलकर सभी भारतवासी, स्वतंत्रता दिवस का सम्मान करें। ।

स्वतंत्रता , जवानों के बलिदान और देश प्रेमियों के संघर्ष से मिली है। हम सभी भारत वासियों को देश के मान को बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। सभी भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस का सम्मान करते हुए, जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

Azaadi Diwas Quotes in Hindi

20.

तिरंगे को मिलकर हम सलाम करें

जवानों के बलिदान को याद करें

देश हित में उठे जो कदम

ऐसा प्रयत्न करें हरदम। ।

देश हित में जो कार्य हो उसे ही सर्वत्र किया जाना चाहिए। ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए , जिससे देश के मान की क्षति हो। जवानों ने इस देश की स्वतंत्रता के लिए अथक प्रयास किया है।  उनके प्राणों की आहुति से स्वतंत्रता रूपी यज्ञ सफल हुआ है। उनको सदैव याद रखना चाहिए और तिरंगे को श्रद्धा भाव से सलाम करना चाहिए।

21.

भारत माता की सच्ची गाथा, इसकी है सबसे ऊंची शान

जिसके आगे शीश झुकाते, देश दुनिया के सभी महान। ।

भारत बुद्धि के रूप में विश्व विख्यात है। यहां की बुद्धि विदेशों को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने में सदैव कार्य करती है। आज विदेश में जितने भी बड़े-बड़े प्रतिष्ठित संस्थान है, उन सभी में सर्वोच्च पद पर भारतीय देखने को मिल जाएंगे। ऐसे भारत राष्ट्र को देश ही नहीं, विदेश भी सराहना करता है। वहां के महान लोग भारत महत्व को स्वीकार करते हैं।

22.

अनेकता में एकता ही है भारत की शान 

यही भाव है बनाता भारत को महान। ।

भारत में अनेक जाति,पंथ,धर्म,संप्रदाय आदि देखने को मिलते हैं। ऐसा अन्य देशों में दुर्लभ है, इन सभी के बावजूद भारत एकता में विश्वास रखता है।  सभी अपने धर्म, जाति, पंथ, मजहब आदि को अपने अनुरूप स्वीकार करते हैं। उसके प्रति निष्ठा व्यक्त करते हैं। जिसके लिए वह सदैव स्वतंत्र हैं। संविधान उनके सभी भावनाओं का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

23.

जमाने से क्या पूछते हो, क्या हमारी कहानी है

इतिहास उठा कर देख लो, हम ही हिंदुस्तानी हैं। ।

भारत का इतिहास पूर्व समय से यह गौरव पूर्ण रहा है। भारत प्राचीन समय में विश्व गुरु तथा सोने की चिड़िया आदि अनेकों नाम से जाना जाता था। यही हमारा इतिहास था, हमने विश्व भर में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। भारत ने ही जीरो का आविष्कार किया, तब जाकर पूरे विश्व में गणना आरंभ हुआ। इस प्रकार के गौरव गाथा से भारत की भूमि भरी पड़ी है।

24.

सदैव रहेगी हवाओं में शीतलता, उजियारा होगा भविष्य

लहू देकर सींचा  है जिसको, हमारा प्यारा भारतवर्ष। ।

जिस भारतवर्ष को वीरों ने लहू देकर सींचा है, उस भारतवर्ष में सदैव शीतलता सौहार्द का वातावरण छाया रहता है। इसका भविष्य उज्जवल है , और उज्जवल रहेगा, ऐसा है हमारा भारतवर्ष। ऐसे भारतवर्ष के लिए हम सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

25.

नाही सिर झुकाया है, ना ही सिर झुकाएंगे 

उत्साह हो जिस जीवन में, वह जीवन अपनाएंगे। ।

भारत के लोगों की सदैव विशेषता रही है, उन्होंने अपना मस्तक किसी दूसरे के समक्ष झुकने नहीं दिया है। कितनी भी बड़ी विपदा आई, उससे दो-दो हाथ अवश्य किया है। ऐसे भारतवासी उत्साह पूर्वक जीवन जीना पसंद करते हैं। उस जीवन को अपनाना चाहते हैं, जिसमें समाज कल्याण और विश्व बंधुत्व की भावना विद्यमान होती है।

26.

ना तो जिए धर्म के नाम पर ,

नाही मरे धर्म के नाम पर

करना है तो कुछ ऐसा करो

हो जो इंसानियत के नाम पर। ।

समाज में रहते हुए व्यक्ति को धर्म, पंथ, संप्रदाय के नाम पर जीना नहीं चाहिए। उन्हें कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे समाज का कल्याण हो सके। प्राणियों में उच्च आदर्श स्थापित हो सके। इस प्रकार के कार्य इंसानियत और देश को महान बनाते हैं।

Motivational Independence Day Quotes in Hindi

27.

लिख रहा हूं मैं अंजाम

जिसका कल आगाज आएगा

मेरे लहू का हर एक कतरा

इंकलाब लाएगा। 

आजादी से पूर्व क्रांतिकारियों ने जो अभूतपूर्व संघर्ष किया, उसका यह उदाहरण है। उन्होंने अपने लहू के एक कतरे अर्थात मृत्यु तक उन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनके प्रेरणा और बलिदान से ही आज यह आजादी भारतवासियों को नसीब है।

28.

भारत माता तेरा आंचल

हरा भरा धानी धानी 

मीठा मीठा चम-चम करता

तेरी नदियों का पानी।

भारत सदैव कृषि प्रधान रहा है, इसकी अनुपम सौंदर्य को देखकर विदेशियों के आंख भी खुली रह जाती थी। धीरे-धीरे वह भारत को ना अपने अस्तित्व को प्राप्त कर रही है।  जिसका आंचल हरा-भरा और कलकल बहती स्वच्छ जल धारा देखने को मिल रहा है।

29.

समय बदला हालात बदले, बदली ना लोगों की सोच

संभल कर रहना देशवासियों, बदलो अपनी सोच। ।

भारत कितने ही वर्षों तक गुलाम की जंजीरों में जकड़ा रहा। इसका एकमात्र कारण लोगों की सोच रहा था। आपस में ईर्ष्या-द्वेष की भावना ने विदेशियों को यहां आधिपत्य जमाने दिया। आज भी जब आजादी के लगभग 70 वर्ष बीत गए, तब भी लोगों की सोच नहीं बदली है। वह आज भी देश हित में अधिक विचार नहीं करते।

Independence day quotes and sayings in Hindi

30.

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है

उछल रहा है जमाने में नाम ए आजादी। ।

आज जिसे हम आजादी कहते हैं, उसको वह गौर से देखने पर मालूम होता है। शहीदों के लाल लहू की कहानी है। इस अनमोल आजादी को यूं ही बर्बाद नहीं करना चाहिए। वतन के शहीदों के प्रति कृतज्ञ भाव से श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए।

31.

जो हर तूफान को मोड़ दे, हम वह हिंदुस्तान हैं

हम इस तिरंगे के आन बान शान और अभिमान है। ।

भारत जैसे विशाल देश में रहने वाले , विशाल हृदय वाले होते हैं। जिनके जज्बे और इरादे फौलादी होते हैं, उनके समक्ष बड़ी सी बड़ी विपत्ति हार मान जाती है। उस भारत के तिरंगे के हम ही तो आन बान शान है।

32.

जहां दीवानों की बस्ती होती है

वहां नफरत नहीं बसती है। ।

नफरत एक ऐसी चीज है जो, अच्छे से अच्छे विचारों को बुरे रूप में प्रकट करती है। सच्ची दोस्ती में खटास उत्पन्न करती है। नफरत को दूर रखते हुए सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए।

 Independence Day Quotes and Suvichar

33.

कोई झूठी शान और मान पर मरता है

कोई मोहब्बत है की झूठे कसमे निभाता है

यह देश है उन वीर सपूतों का

जो मरते दम तक वचन निभाता है। ।

भारत देश सदैव से आदरणीय रहा है, यहां के वीर सपूतों ने अपने वचन को निभाते हुए अपने प्राणों का मोह नहीं किया। झूठी शान और मान का इनके आगे कोई आग्रह नहीं होता। सदैव अपने कर्तव्य के लिए वचनबद्ध रहते हैं। यह विशेषता भारत के अतिरिक्त कहीं और दुर्लभ है।

34.

वह जिंदगी ही क्या, जो देश की खातिर ना हो

वह मौत ही क्या, जो वीरगति के नाम ना हो। ।

जीवन को जीना है तो देश की खातिर जिए और मरना है तो देश की खातिर मरे। जीवन-मृत्यु तो सदैव होती है, किंतु देश की खातिर वीरगति को प्राप्त करना कोई वीर, बहादुर और बिरला आदमी ही कर सकता है।

यह भी पढ़ें

Independence Day speech in Hindi

सुविचार जो मानव जीवन को बदलकर रख दे

स्वामी विवेकानंद जी के सुविचार

Sandeep Maheshwari quotes in Hindi

Hindi Inspirational quotes for everyone

Motivational Hindi quotes for students to get success

15 Great Hindi quotes on life for success

Hindi quotes full of motivation for fast success in life

Good night Hindi quotes for any purpose

Sanskrit quotes subhashita with Hindi meaning

Best Suvichar in Hindi

Best Anmol vachan in Hindi

Thoughts in Hindi with images

35 Best Motivational Quotes in Hindi

101 Best Good morning quotes in Hindi with images

Final Words

These Independence Day Quotes in Hindi can be used as a source of spreading knowledge and love among family and frends. You can share these beautful Quotes through Social media like Whatsapp, Facebook and others.

जनमानस को लंबे अरसे के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। उसने हवाओं में महसूस किया कि अब वह स्वच्छंद है। अपने देश का वह स्वयं मालिक है।

जहां पुरानी शासन व्यवस्था ने उनका निरंतर दोहन तथा शोषण किया, आज वह उन सभी गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर वह मुक्त हुआ है।  आजादी किसे पसंद नहीं है? पिंजरे में बंद एक पक्षी भी खुले आकाश में स्वतंत्र रूप से विचरण करना चाहता है। तो मनुष्य गुलाम कैसे रह सकता है।

भारतीय लोगों ने आजादी के लिए लाखों करोड़ों कुर्बानियां दी, किंतु अंततोगत्वा उन्होंने शासकों को भारत देश से खदेड़ दिया उनकी जड़ें उखाड़ने फेंकी।

हमें अपनी स्वतंत्रता को बचाए रखने के लिए सदैव देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।  स्वयं को शिक्षित और शक्ति संपन्न बनाए रखना चाहिए।

आशा है यह लेख आपको पसंद आया हो अपने विचार लिखने के लिए कमेंट बॉक्स में जाएं।

Leave a Comment